FIFA World Cup 2026: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही चोटिल हो गए लियोनेल मेसी

Hanuman | Tuesday, 26 May 2026 12:48:40 PM
FIFA World Cup 2026: Lionel Messi Injured Even Before the Tournament Begins

खेल डेस्क। फीफा विश्व कप   11 जून से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक जारी रहेगा। फुटबॉल के इस महाकुंभ के शुरू होने से पहले स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है।

खबर ये है फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के शुरुआती मैच से तीन सप्ताह पहले मेजर लीग सॉकर  में फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ इंटर मियामी के मैच में  लियोनेल मेसी चोटिल हो गए हैं। रविवार को खेले गए मुकाबले के 73वें मिनट में अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी मेसी अपने बाएं पैर के पिछले हिस्से को पकड़ते हुए मैदान से चले गए। मेसी के चोटिल होने पर प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है।

उनके मन में सवाल उठ रहा है कि क्या मेसी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। मेसी अब अर्जेंटीना टीम में शामिल होंगे। अर्जेंटीना अपने  फीफा विश्व कप 2026 अभियान की शुरुआत 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगा, जिसके बाद ग्रुप जे में उसका मुकाबला ऑस्ट्रिया और जॉर्डन से भी होगा।

PC: etvbharat

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.