Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, सोना भी इतना हो गया है सस्ता

Hanuman | Tuesday, 26 May 2026 01:15:26 PM
Gold-Silver Prices: Silver prices witness a sharp decline, gold too has become significantly cheaper

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी करीब पांच हजार और सोना एक हजार रुपए से अधिक सत्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज एक किलो चांदी 4,750 रुपए रुपए सस्ती हुई है।

इस चांदी की कीमत घटकर 2.66 लाख रुपए हो गई है। वहीं दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भी 1,135 रुपए की गिरावट आई है। आज इस दस ग्राम सोने की कीमत 1.58 लाख रुपए है। पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफा वसूली और वैश्विक कारणों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत1.33 लाख रुपए प्रति दस ग्राम थी। 29 जनवरी 2026 में ये 1.76 लाख  रुपए के स्तर पर पहुंच गया था। अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक 18 हजार सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत गिरकर अब 3.86 लाख से 2.66 लाख रुपए किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

PC: hindi.cnbctv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.