- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से बड़ी जंग छिड़ सकती है। सीजफायर के बीच अब ये संकेत मिलने लगे हैं। खबरों के अनुसार, ईरान ने अब अमेरिका के साथ संभावित नए युद्ध के लिए तैयारी शुरू कर दी है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ईरान को वॉशिंगटन पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और वह होर्मुज स्ट्रेट को अपना सबसे बड़ा रणनीतिक हथियार मान रहा है।
ईरानी अधिकारी तीन मोर्चों पर काम को अंजाम दे रहे हैं। ये काम सैन्य तैयारी, घरेलू समर्थन और कूटनीति है। हालांकि ईरान की ओर से अभी अमेरिका के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखा है, लेकिन सेना और ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स हाई अलर्ट मोड़ पर हैं। ईरान होर्मुज स्ट्रेट को अमेरिका और उसके सहयोगियों पर दबाव बनाने के बड़े हथियार के तौर पर देख रहा है।
खबरों के अनुसार, ईरानी नेतृत्व ने अब बोल दिया कि नए संघर्ष की स्थिति में अमेरिका के सैन्य ठिकाने, ऊर्जा ढांचा और उससे जुड़े हित निशाने पर हो सकते हैं। इससे पहले ईरान रेवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने भी चेतावनी दी थी कि किसी नए अमेरिकी हमले का जवाब पहले से ज्यादा हिंसक होगा और उसका असर मिडिल-ईस्ट से बाहर तक महसूस किया जाएगा।
यूरोपीय संघ नए ऊर्जा विकल्पों पर विचार कर रहा
दूसरी और अमेरिका और ईरान विवाद के कारण होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के असर के बीच यूरोपीय संघ नए ऊर्जा विकल्पों पर विचार कर रहा है। ये विवाद दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। देशों में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें