Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा-राहुल गांधी बोलते हैं…

Hanuman | Wednesday, 27 May 2026 09:19:34 AM
Ashok Gehlot’s Major Statement

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बढ़ रही महंगाई को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा और सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है चिंता नहीं इनको। नौजवान की चिंता नहीं है। जो गवर्नेंस में होती है शासन में चिंताएं वो तो समाप्त हो चुकी है और धर्म के नाम पर आप वोट ले रहे हो और दे भी रहें है लोगबाग। अब काफी ग्राफ नीचे आ रहा है इनको समझ में नहीं आ रहा।

 गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी बोलते हैं बार-बार आर्थिक स्थिति कॉलेप्स हो गई है। आने वाले वक्त में और महंगाई बढ़ेगी, आर्थिक स्थिति आपके हाथ से निकल जाएगी, बहुत ही नाजुक स्थिति बनेगी। वो वॉर्न कर रहे हैं अब नहीं समझेंगे तो इनको तकलीफ होगी। स्थिति अच्छी नहीं है। खाली आप धर्म से सब धर्म के लोग हैं। कौन हिंदू धर्म के लोग नहीं है। हिंदू धर्म को मानता है। मुस्लिम हो, ईसाई हो, सिख हो, पारसी हो। इंदिरा गांधी ने जान दी। राजीव गांधी शहीद हो गए पर मुल्क को एक अखंड रखा।

 गहलोत ने कहा कि ये मुल्क को कमजोर कर रहे हैं। समझ नहीं पा रहे लोग और इलेक्शन कमीशन पर कब्जा कर लिया अब तो। डेमोक्रेसी खत्म हो जाएगी। चिंता पब्लिक को भी नहीं है। पब्लिक भी आराम से अभी सोई हुई है। वो चिंता नहीं कर रही कि ये क्या कर रहे हैं।

हम कोई दुश्मनी नहीं पालते हैं
 गहलोत ने कहा कि युवा पीढ़ी को कहना  चाहूंगा कि आप सब को समझाओ, गांवों के अंदर भी उनको एजुकेट करो कि देश किस तरफ में जा रहा है। कोई नहीं जानता। ये लड़ाई विचारधारा की होनी चाहिए। हम कोई दुश्मनी नहीं पालते हैं, ये लोग आते हैं सत्ता में, सीधा ये लोग कांग्रेस के लोगों को, विपक्ष के लोगों को तंग करते हैं, ट्रांसफर पोस्टिंग करते हैं, सस्पेंड करते हैं। थानों में सुनवाई नहीं होती है,ये स्थिति बन जाती है। रात  दिन का फर्क है कांग्रेस में और बीजेपी में।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.