IPL 2026: आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, विराट कोहली के नाम दर्ज हो गया है ये रिकॉर्ड

Hanuman | Wednesday, 27 May 2026 09:32:26 AM
IPL 2026: This Happened for the First Time in IPL History,Virat Kohli Sets This Record

खेल डेस्क।  पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने धर्मशाला के खूबसूरत हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम पर खेले गए पहले क्वालिफायर में इतिहास रच दिया है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मैच विराट कोहली ने एक ऐसा करनामा कर दिया जो आईपीएल में इससे पहले कोई नहीं कर सकता था। विराट कोहली ने पहले क्वालिफायर में 43 रन की तूफानी पारी खेली।

इस पारी के दम प उन्होंने आईपीएल के इस संस्करण में अपने 600 रन पूरे किए। विराट कोहली ने इस मैच से पहले 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बनाए थे। इसके साथ विराट कोहली आईपीएल के लगातार चार सीजन में 600 से रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने इससे पहले 2023 में 639, 2024 में 741 और 2025 में 657 रन बनाए थे।

विराट कोहली ने इस मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व महान क्रिकेटर  क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल को पीछे छोड़ दिया है। इन सभी ने लगातार तीन सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाए हैं।

विराट कोहली ने केवल 25 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगलवार को धर्मशाला में खेले गए पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस को 92 रन से करारी शिकस्त दी। इस जीत से उसने लगातार दूसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आरसीबी ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। विराट कोहली ने केवल 25 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया।  जवाब में गुजरात टाइटंस केवल 162 रन पर ही ढेर हो गई।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.