Rajasthan Weather Update: भीषण गर्मी के बीच होगी झमाझम बारिश, अब मौसम विभाग ने जारी कर दिया है ये अलर्ट

Hanuman | Wednesday, 27 May 2026 08:10:38 AM
Rajasthan Weather Update: Heavy Rains Expected Amidst Scorching Heat, Weather Department Issues Alert

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गमी का कहर झेलना पड़ रहा है। तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। भीषण गर्मी के बीच प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर आई है। खबर है कि मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।  मौसम विभाग ने राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राजधानी जयपुर के साथ ही कई जिलों में नजर आ सकता है। विभाग के अनुसार, जयपुर के साथ ही अलवर, दौसा, भरतपुर, डीग, करौली, धौलपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झुंझुनू और झालावाड़ समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। विभाग की ओर से इन जिलों में 30 मई के आसपास गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना  गई  है। वहीं  कुछ जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है।

मौसम विभाग ने किसानों को दे डाली है ये सलाह
बारिश की संभावना के बीच मौसम विभाग ने किसानों को खेतों में छिड़काव का काम फिलहाल टालने और कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी है। वहीं किसानों से आंधी-बारिश के समय पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।  मौसम में आ रहे इस बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश के बहुत से जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है।

PC:  navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.