- SHARE
-
जयपुर। भजनलाल सरकार ने अब सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। बजट वर्ष 2025-26 में सुमेरपुर में नवीन आईटीआई खोलने का ऐलान होने के बाद अब अब कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने आईटीआई के नए भवन निर्माण के लिए 8.5 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस पर स्थानीय विधायक और पशुपालन, गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर की जनता की ओर से का आभार प्रकट किया है।
युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे
कुमावत ने बताया कि इस नवीन आईटीआई के खुलने से क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी युवाओं को तकनीकी कौशल हासिल करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलने से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। आईटीआई के भव्य और आधुनिक भवन परिसर में अत्याधुनिक वर्कशॉप, प्रैक्टिकल लैब्स, डिजिटल क्लासरूम और कंप्यूटर सेंटर की सुविधा होगी। विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स के लिए जरूरी मशीनरी और उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल राज्य के विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित
पशुपालन, गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य के विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। सुमेरपुर आईटीआई भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा, जिससे आगामी सत्र में स्थानीय युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो सके। इस सौगात से सुमेरपुर सहित आस-पास के दर्जनों गांवों के युवाओं में हर्ष का माहौल है।
PC: dipr.rajasthan, etvbharat, khabredinraat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें