- SHARE
-
खेल डेस्क। आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। विराट कोहली अब तक 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बना चुके हैं।
अगर वह आज के मैच में 43 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो आईपीएल के लगातार चार सीजन में 600 से रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। किंग कोहली ने 2023 में 639, 2024 में 741 और 2025 में 657 रन बनाए थे।
अभी तक विराट कोहली के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व महान क्रिकेटर क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने लगातार तीन सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाए हैं। मगर कोई बल्लेबाज अभी तक लगातार चार बार ऐसा नहीं किया है। अब विराट कोहली के पास ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें