Bank Holiday: अगस्त में पूरे 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, जुलाई में ही पूरे करले जरूरी काम

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Jul 2023 11:19:15 AM
Bank Holiday: Banks will remain closed for 14 days in August, completed necessary work in July itself

इंटरनेट डेस्क। आपको भी बैंक से जुड़ा कोई भी काम अगर अगस्त में पड़ने वाला है तो आप भी उस काम को अगस्त में बैंक जाकर करने से पहले कैलेंडर को जरूर देख ले। इसका कारण यह है की अगस्त के महीने में बैंक की कम से कम 14 दिन की छुट्टिया आने वाली है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।

हालांकि ये सभी छुट्टिया क्षेत्रिय हिसाब से फिक्स की गई है और हर राज्य के हिसाब से ही ये छुट्टिया आएगी।

डालते है बैंक छुट्टियों पर नजर
6 अगस्त 2023 -  रविवार 
8 अगस्त 2023 - गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के चलते बैंक बंद 
12 अगस्त 2023 - दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद
13 अगस्त 2023 - रविवार का साप्ताहिक अवकाश
15 अगस्त 2023 - स्वतंत्रता दिवस, देश में बैंकों की छुट्टी 
16 अगस्त 2023 - पारसी नववर्ष के चलते मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बैंक बंद
18 अगस्त 2023 - श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद
20 अगस्त 2023 - रविवार का साप्ताहिक अवकाश
26 अगस्त 2023 - चौथे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद
27 अगस्त 2023 - रविवार का साप्ताहिक अवकाश
28 अगस्त 2023 - ओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
29 अगस्त 2023 - तिरू ओणम के चलते कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
30 अगस्त 2023 - रक्षा बंधन के कारण जयपुर और शिमला में बैंक बंद
31 अगस्त 2023 - रक्षा बंधन,श्री नारायण गुरु जयंती,पंग-लाहब सोल के कारण देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद 

pc- navbharat



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.