Bank Holidays: नवंबर के महीने में 14 दिन रहेंगे बैंक बंद, जाने से पहले एक बार जरूर देख ले छुट्टियों की लिस्ट

Samachar Jagat | Tuesday, 31 Oct 2023 12:36:12 PM
Bank Holidays: Banks will remain closed for 14 days in the month of November, before going please check the list of holidays once.

इंटरनेट डेस्क। अक्तूबर महीना आज समाप्त होने जा रहा है और उसके साथ ही कल यानी बुधवार से नए महीने नवंबर की शुरूआत हो जाएगी। इस महीने की शुरूआत के साथ ही  इस बार त्योहारों की भी धूम रहेगी। बता दंे की इस बार नवंबर में दीपावली का त्योहार भी है और उसके साथ ही बैंकों में छुट्टिया भी खूब रहेगी। 

मीडिया रिपाटर्स की माने तो इस बार नवंबर में पूरे 14 दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप बैंक जाने से पहले एक बार कैंलेंडर जरूर चैक कर ले। आरबीआई ने नवंबर की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है जो क्षेत्रिय हिसाब से रहेगी। 

जान लेते है छुट्टियों के बारे में

1 नवंबर 2023 - कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ (बेंगलुरु, शिमला, इंफाल)
5 नवंबर 2023 - रविवार  
10 नवंबर 2023 - वंगाला महोत्सव (शिलांग)
11 नवंबर 2023 - दूसरा शनिवार 
12 नवंबर 2023 - रविवार 
13 नवंबर 2023 - गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली (अगरतला, गंगटोक, देहरादून, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, जयपुर)
14 नवंबर 2023 - दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा (अहमदाबाद, बेलापुर, गंगटोक, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु)
15 नवंबर 2023 - भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया (गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ शिमला)
19 नवंबर 2023 - रविवार 
20 नवंबर 2023 - छठ (सुबह का अर्घ्य) (पटना, रांची)
23 नवंबर 2023 - सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल (देहरादून, शिलांग)
25 नवंबर 2023 - चौथा शनिवार 
26  नवंबर 2023 - रविवार 
27 नवंबर 2023 - गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा (अगरतला, आइजोल,बेलापुर, भोपाल,भुवनेश्वर, चंडीघर, देहरादून, हैदराबाद - तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर)
30 नवंबर 2023 - कनकदास जयंती (बेंगलुरु)

pc- news18 hindi
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.