Budget Session 2026: रविवार के दिन ही होगा बजट पेश, सरकार ने किया तारीखों का ऐलान

Shivkishore | Thursday, 08 Jan 2026 10:20:05 AM
Budget Session 2026: The budget will be presented on a Sunday; the government has announced the dates.

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार हर वर्ष की भाति इस बार भी एक फरवरी को ही बजट पेश करेगी। लेकिन उस दिन रविवार होगा, ऐसे में यह चर्चा थी की बजट की तारीख बदल सकती हैं, लेकिन अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंटरी अफेयर्स ने संसद के बजट सत्र की अहम तारीखों को मंजूरी दे दी है। संसद कैलेंडर के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026, रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। हाल के वर्षों में यह पहला मौका होगा, जब यूनियन बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा।

28 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सूत्रों के मुताबिक, संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति के संयुक्त सत्र में अभिभाषण से होगी। इसके अगले दिन यानी 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किया जाएगा, जो बजट से पहले देश की आर्थिक स्थिति की तस्वीर सामने रखता है।

बजट सत्र दो हिस्सों में होगा
खबरों के अनुसार इस बार संसद का बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल के बीच होगा। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा चुका है कि बजट की तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं।

pc- financialexpress.com


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.