DA: दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, अब हुआ ये ऐलान 

Samachar Jagat | Wednesday, 08 Nov 2023 12:17:29 PM
DA: Before Diwali, government employees got a big gift, now this announcement has happened

इंटरनेट डेस्क। दीपावली का त्योहार रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस त्योहार से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दीपावली के त्योहार से पहले अपने राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देकर खुश कर दिया है।

योगी सरकार ने अब सभी राज्य कर्मचारियों को मूल वेतन के 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिए जाने का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।

इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा ₹7,000) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
 

PC: fortuneindia



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.