DA Hike: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों को दिया तोहफा,DA में की 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Samachar Jagat | Friday, 15 Mar 2024 12:03:25 PM
DA Hike: Bhajanlal government of Rajasthan gave a gift to the employees, increased DA by 4 percent

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार के बाद अब राजस्थान की भाजपा सरकार ने भी होली के पहले प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सीएम भजनलाल ने डीए का लाभ देकर फायदा दिया हैं, जिसका लाभ पार्टी को लोकसभा चुनावों में हो सकता है। 

बता दें की भजनलाल सरकार ने 4 फीसदी मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। जो कर्माचारियों को 1 जनवरी से देय होगा। बता दें की 4 प्रतिशत डीए बढ़ने से अब कर्मचारियों का डीए 50 प्रतिशत हो गया है। इसका लाभ राजस्थान के 8 लाख कर्मचारी और 4 लाख से ज्यादा पेंशनर को मिलेगा।

एक सप्ताह पूर्व ही केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की थी और इस घोषणा के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी इसे बढ़ाने का दबाव था और अब सरकार ने भी इसकी घोषणा कर दी है।

PC- ghamasan.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.