DA Hike: कर्मचारियों को मिलने जा रही दोहरी खुशी, दीपावली से पहले सैलेरी में होगी भारी बढ़ोतरी

Samachar Jagat | Saturday, 21 Oct 2023 12:03:26 PM
DA Hike: Employees are going to get double happiness, there will be huge increase in salary before Diwali.

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जिसके बाद अब कई राज्य भी इसकी तैयारी में है। ऐसे में अब दशहरा के त्यौहार के बीच कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में वृद्धि का भी तोहफा दिया जा सकता है। अगर ये ऐलान हो जाता है तो कर्मचारियों के लिए खुशी दोगुना हा जाएगी। 

बता दें की केंद्र सरकार के बाद अब यूपी की भाजपा सरकार भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की तैयारी कर रही है। वित्त विभाग द्वारा इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को दो बड़ा तोहफा दिया जा सकता है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दिवाली से पूर्व कर्मचारियों को दो बड़े गिफ्ट दे सकती है। सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में चार फीसद की वृद्धि कर सकती है। इसके साथ ही दिवाली बोनस की घोषणा भी हो सकती है। 

pc- bhaskar



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.