Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में भारी गिरावट, इतना गिर गया है सोने का भाव

Hanuman | Saturday, 25 Apr 2026 01:14:39 PM
Gold-Silver Prices: Sharp Decline in Silver Prices; Gold Rates Have Dropped to This Level

इंटरनेट डेस्क। शादियों के सीजन एक बार फिर से सोने चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। भाव में जारी उतार चढ़ाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में अंतरराष्ट्रीय कीमतों और रुपए की मजबूती के प्रभाव से 22 कैरेट सोने के भाव में ₹550 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,41,240 रुपए है, कल इसका भाव 1,41,790 रुपए प्रति दस ग्राम था। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,48,300 प्रति दस ग्राम है। कल इसकी कीमत 1,48,880 रुपए थी। इस सोने में 580 रुपए प्रतिदस ग्राम की गिरावट आई है।

चांदी दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,65,000 रुपए है। वहीं कल इसकी कीमत 2,70,000 प्रति किलोग्राम था। यानी एक दिन में चांदी की कीमत में 5,000 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई है।  सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आने से आमजन ने जरूरी ही रात की सांस ली होगी।

PC: msn
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.