सोने-चांदी का आयात शुल्क मूल्य घटा

Samachar Jagat | Thursday, 01 Dec 2016 04:10:37 AM
Government reduces import tariff value on gold, silver

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में आई गिरावट के मद्देनजर सरकार ने सोने-चाँदी का आयात शुल्क मूल्य (टैरिफ वैल्यू) घटा दिया है।

केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने आज जारी अधिसूचना में बताया कि सोने का आयात शुल्क मूल्य 08 डॉलर घटाकर 386 डॉलर प्रति दस ग्राम तथा चाँदी का 21 डॉलर घटाकर 542 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया गया है।

टैरिफ वैल्यू के आधार पर ही दोनों कीमती धातुओं पर आयात शुल्क लगाया जाता है। बोर्ड हर पखवाड़े इसकी समीक्षा करता है तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर आयात शुल्क मूल्य में बदलाव करता है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.