DA Update: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी अगले महीने बढ़ी हुई सैलेरी, 15 मार्च को होगी घोषणा!

Samachar Jagat | Friday, 10 Mar 2023 12:48:15 PM
DA Update: Government employees will get increased salary next month, will be announced on March 15!

इंटरनेट डेस्क। आप भी सरकारी कर्मचारी है और वो भी केंद्रीय तो आपकों बहुत ही बड़ा फायदा होने जा रहा है। खबरे है की सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए की घोषणा कर सकती है। कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से इसे बढ़ाए जाने की मांग की जा  रही  है। ऐसे में खबर है की पीएम 15 मार्च को इसकी घोषणा कर सकते है। 

खबरों के अनुसार कैबिनेट ने इस मुद्दे पर फैसला ले लिया है अब इसकी घोषणा होनी बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि इसकी घोषणा 15 मार्च को हो सकती है। अगर ऐसो हो जाता है तो यह खबर सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी है।

जानकारी के अनुसार सरकार साल में दो बार केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भता बढ़ाती है। साल के पहले महीने यानी जनवरी और जुलाई में डीए को बढ़ाया जाता है। इस साल का महंगाई भत्ता जनवरी में बढ़ना था लेकिन अब तक इसकी घोषणा नहीं हुई है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.