यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद से बढ़ रहे हैं रूसी सैनिकों में एचआईवी के मामले, टेंशन में आए Putin!

Hanuman | Friday, 01 Aug 2025 03:09:12 PM
HIV cases are increasing among Russian soldiers since the war with Ukraine began, Putin is tensed!

इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन के साथ चल रही जंग के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन को एक रिपोर्ट ने नई टेंशन दे दी है। रूसी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

खबरों के अनुसार, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूसी सैनिकों में एचआईवी की दर बढ़ी है। रूस विश्व के सर्वाधिक एचआईपी पॉजिटिव आबादी वाले देशों में से एक है। खबरों के अनुसार, रूस में करीब दस लाख लोग एचआईवी पॉजिटिव हैं। 

रूसी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही रूसी सैनिकों में एचआईवी की दर करीब 20 से 40 गुना का इजाफा हुआ है।

इसके पीछे युद्ध की स्थिति में फंसे सैनिकों का असुरक्षित यौन संबंध बनाना और मनौवैज्ञानिक तनाव से राहत पाने के लिए एक ही सुई से कई सैनिकों का ड्रग्स लेना आदि कारण हो सकते हैं। इस रिपोर्ट से रूसी राष्ट्रपति पुतिन जरूर ही टेंशन में आ गए होंगे।

PC: abplive 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.