- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगस्त माह के पहले दिन भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं का कीमतों में कमी होने का इंतजार खत्म नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी नहीं की है। राजस्थान में आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतें स्थिर हैं। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.65 रुपए प्रति लीटर ही है। कल से लेकर अब तक राजस्थान में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं यहां पर डीजल की औसत कीमत 91.05 रुपए प्रति लीटर ही है।
राजस्थान में लम्बे समय से लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। प्रदेश के अन्य शहरों में भी दोनों ईंधनों की कीमतें लगभग स्थिर ही हैं।
लम्बे समय ये यहां पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अन्तिम बार मार्च 2024 में दोनों ईंधनों की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह 6 बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC: news24online
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें