Government scheme: सरकार महिलाओं को देती है बिना ब्याज के पांच लाख रुपए तक का लोन

Samachar Jagat | Friday, 05 Apr 2024 11:17:11 AM
Government scheme: Government gives loan up to Rs 5 lakh to women without interest

इंटरनेट डेस्क। राज्य और केन्द्र सरकार की ओर से महिलाओं के हित में कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपको केन्द्र सरकार की एक योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से महिलाओं को बिना ब्याज के पांच लाख रुपए का लोन दिया जाता है।

केन्द्र सरकार की इस योजना का नाम लखपति दीदी योजना है, जो एक स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग कार्यक्रम है। महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार और उन्हें सक्षम बनाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से इस योजना का संचालन किया जा रहा है।

योजना के तहत महिलाओं को खास ट्रेनिंग देने के बाद उन्हें अपना रोजगार शुरू करने के लिए एक से पांच लाख रुपए तक का लोन बिना ब्याज पर सरकार की ओर से दिया जाता है। आपको केन्द्र सरकार की लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन जरूर ही करना चाहिए। इसके तहत महिलाओं को बिजनेस प्रारम्भ करने के बाद बाजार तक पहुंचने का तरीका भी बताया जाता है। 

PC: newindianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.