MMUA Scheme: सरकार महिलाओं को दे रही है दस हजार रुपए, कर दें आवेदन

Hanuman | Friday, 09 Jan 2026 09:54:08 AM
MMUA Scheme: The government is giving women ten thousand rupees

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से आमजन के हित में कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। असम में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले प्रदेश सरकार की ओर से अब   महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत सरकार की ओर से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।

इससे ग्रामीण इलाकों की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वहां पर रोजगार बढ़ेगा। महिलाओं को अपने छोटे कारोबार को शुरू करने के लिए असम सरकार की ओर से मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान यानी एमएमयूए योजना का संचालन किया जा रहा है।

राज्य सरकार की इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इस स्कीम का लाभ 15 लाख से ज्यादा महिलाएं ले चुकी हैं। पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ जरूर ही लेना चाहिए।

PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.