Rajasthan Weather Update: आसमान से बरस रही आग, 48 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, अब 29 जिलों के लिए है बारिश का अलर्ट

Hanuman | Thursday, 28 May 2026 07:30:50 AM
Rajasthan Weather Update: Fire Rains from the Sky, Temperatures Soar Past 48°C,Rain Alert Issued for 29 Districts.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। हिटवेव के दौर में प्रदेश में तापमान 48 डिग्री के पार जा चुका है। लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना लगभग बंद हो गया है। बुधवार को श्रीगंगानगर में 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ये देश का सबसे ज्यादा तापमान है। भीषण गर्मी के बाद राहत की खबर भी आई है।

खबर ये है आज प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। आज से प्रदेश में मौसम पलटी खाने के कारण 29  जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज शाम से राज्य के कई हिस्सों में मौसम पलटने वाला है ।  इसका सबसे ज्यादा प्रभाव कल से 1 जून 2026 के दौरान देखने को मिलेगा ।

भीषण गर्मी का कहर झेल रहे चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में कल आंधी के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया गया है । इस बदलाव के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

प्रदेश के इन जिलों के लिए जारी हुए है अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में तीव्र अंधड़, वज्रपात और बारिश के साथ ओलावृष्टि  का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी जयपुर के साथ ही जैसलमेर, फलौदी, जोधपुर, नागौर, पाली, बाड़मेर, बालोतरा, जालौर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, टोंक, कोटा, दौसा, करौली और धौलपुर में तेज अंधड़ और बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है। प्रदेश के छह जिलों उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बारां, बूंदी और झालावाड़ में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.