IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी से तोड़ डाले गेल सहित इन चार दिग्गजों के रिकॉर्ड

Hanuman | Thursday, 28 May 2026 07:48:57 AM
IPL 2026: Vaibhav Suryavanshi Shatters Records of Four Legends Including Gayle With a Blistering Innings

खेल डेस्क। वैभव सूर्यवंशी (97) की तूफानी पारी के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के  एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद  को 47 रन से शिकस्त देकर क्वालिफायर 2 में अपनी जगह बना ली है। अब फाइनल में पहुंचने के लिए उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के दम पर कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं।

15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मुकाबले में जैसे ही अपनी पारी का 7वां छक्का जड़ा उसी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के ऑल टाइम रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। वैभव सूर्यवंशी 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 चौके लगाने के साथ कुल 12 छक्के लगाए। इसके साथ ही आईपीएल के इस संस्करण में उनके छक्कों की संख्या 65 हो गई है। क्रिस गेल ने 2012 में सबसे ज्यादा  59 छक्के लगाए थे। अब सूर्यवंशी ने गेल का ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

ऋषभ पंत का भी भी रिकॉर्ड तोड़ा
इस पारी से वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में अपने 600 रनों का आंकड़ा भी पूरा कर लिया। इससे उन्होंने ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वह अब आईपीएल के एक सीजन में 600 या उससे अधिक रन बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। पंत ने साल 2018 के आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ये ब़ी उपलब्धि हासिल की थी।

जायसवाल और गिल को भी छोड़ा पीछे"वहीं उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साल 2023 के आईपीएल सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में 625 रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वैभव ने आईपीएल प्लेऑफ/नॉकआउट मुकाबलों की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवाया। इससे पहले शुभमन गिल ने 2023 के क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.