- SHARE
-
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब अब राजस्थान के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से नालों, खाइयों और सीवरेज सिस्टम को लेकर बड़ी बात कही है। गहलोत ने अब एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की स्थिति के बारे में मैं आपको बार-बार बता चुका हूँ। मैंने कोटा जाने का फैसला इसलिए किया है, क्योंकि वहाँ एक प्रिंसिपल, जो रिटायर हो चुके थे, पार्टी से लौटते समय नाले में गिर गए और उनकी मौत हो गई।
मैं सरकार को यह संदेश देने जा रहा हूँ कि पूरे राजस्थान में नालों, खाइयों और सीवरेज सिस्टम की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। जयपुर में ही 500-600 नाले हैं, लेकिन मैंने सुना है कि उनमें से मुश्किल से 100 ही ठीक किए गए हैं। यही हाल पूरे प्रदेश का है।
पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि यह घटना इसलिए सामने आ गई क्योंकि मृतक एक प्रिंसिपल थे, लेकिन न जाने कितने लोग रोज़ फ्रैक्चर का शिकार होते होंगे, कितनों को ब्रेन हैमरेज होता होगा, कितनों की हड्डियां टूटती होंगी, जिनकी किसी को खबर तक नहीं लगती। पूरे प्रदेश में सड़कें खुदी पड़ी हैं और उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है।
सरकार पेमेंट नहीं कर रही, इसलिए ठेकेदारों ने काम बंद कर दिया
गहलोत ने कहा कि सरकार पेमेंट नहीं कर रही, इसलिए ठेकेदारों ने काम बंद कर दिया है। कई जगह आधा-अधूरा काम बीच में ही रोक दिया गया है। क्या ये बातें मुख्यमंत्री तक नहीं पहुँचतीं? हर विभाग का ठेकेदार परेशान है। उनका कहना है कि बिना पेमेंट के वे आगे काम कैसे करें। सभी ठेकेदार बड़े नहीं होते, छोटे ठेकेदार भी होते हैं। हालत यह हो गई है कि काम बंद पड़े हैं और जनता परेशान हो रही है। स्थिति बेहद गंभीर है। अस्पताल में चार प्रसूताओं की मौत हो गई। जो महिलाएं बच्चे को जन्म देने अस्पताल गई थीं, वे खुद ही अपनी जान गंवा बैठीं। उनके परिवारों पर क्या बीतती होगी? लेकिन सरकार में कोई संवेदनशीलता दिखाई नहीं देती।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें