- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में इजाफा होने की आशंका के बीच आज एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। इससे आमजन ने राहत महसूस की है। लोगों को आज भी पुरानी कीमतों पर ही दोनों ईंधन खरीदने होंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर ही है। देश के चार महानगरों में भी आज कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत 95.20 रुपए बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपए और डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें
भुवनेश्वर में पेट्रोल 109.92 रुपए और डीजल 100.92रुपए
चंडीगढ़ में पेट्रोल 98.10 रुपए और डीजल 86.09 रुपए
हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए
गुरुग्राम में पेट्रोल 102.77 रुपए और डीजल 95.44 रुपए
नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.56 रुपए
बेंगलुरु में पेट्रोल 110.93 रुपए और डीजल 98.80 रुपए
लखनऊ में पेट्रोल 102.05 रुपए और डीजल 95.55 रुपए
पटना में पेट्रोल 113.35 रुपएऔर डीजल 99.36 रुपए
तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 115.49 रुपएऔर डीजल 104.40 रुपए
रोजाना सुबह अपडेट की जाती हैं कीमतें
आपको बात दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। इस महीने में कंपनियों ने चार बाद दोनों ही ईंधनों की कीमतों में चार बार इजाफा कर आमजन को झटका दिया है। आगामी समय में दोनों ईंधनों के दाम और भी बढ़ सकते हैं।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें