PAN-Aadhaar update: 30 जून तक कर सकते है आप भी पैन को आधार से लिंक, एक बार फिर से बढ़ी डेट

Samachar Jagat | Wednesday, 29 Mar 2023 11:26:51 AM
PAN-Aadhaar update: You can also link PAN with Aadhaar till June 30, date extended once again

इंटरनेट डेस्क। पैन और आधार कार्ड ऐसे डॉक्यूमेंट हो गए है जो आपके लिए बहुत ही जरूरी है। अगर ये दोनों डॉक्यूमेंट आपके पास नहीं है तो आपकों परेशान होना पड़ सकता है। ऐेसे में आप ये डॉक्यूमेंट बनवा ले और उसके साथ ही दोनों को लिंक भी करवाले, और अगर आपके पास पहले से ही पैन और आधार बना हुआ है तो चैक करले की ये लिंक है या नहीं।

ऐसा इसलिए बता रहे है की सरकार ने 30 जून से पहले अनिवार्य रूप से अपने आधार कार्ड को पैन से लिंक करनवा अनिवार्य कर दिया है। खबरों की माने तो पैन को आधार कार्ड से जोड़ने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है।

अब आप भी 30 जून, 2023 तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते है। आयकर विभाग ने पहले 31 मार्च, 2023 तक पैन को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर से इस डेट को बढ़ाया गया है। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.