- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। आज 24 जून की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल डीजल के दामों में पिछली चार बार हुई बढ़ोतरी के बाद दाम अभी स्थिर हैं।
राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
- आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
- कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है
- मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है
- चेन्नई में पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है
- बेंगलुरु में पेट्रोल 75 पैसे घटकर 110.93 रुपये और डीजल 76 पैसे घटकर 98.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है
- हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है
अन्य बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट
- गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
- नोएडा में पेट्रोल 102.08 रुपये और डीजल 95.56 रुपये प्रति लीटर है
- चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
- जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है
- भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपये और डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर है
pc- oneindia hindi