- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी कीमतें नहीं बदली हैं।
गुलाबी नगर में आज पेट्रोल की कीमत 104.88 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। एक दिन पहले भी जयपुर में पेट्रोल की कीमत इतनी ही थी। यहां पर की डीजल की कीमत 90.36 रुपए प्रति लीटर है। कल भी जयपुर में डीजल की कीमत 90.36 रुपए प्रति लीटर ही थी।
देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों मेें आज भी कोई बड़ा बदलाव सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए, डीजल 87.62 प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.75 डीजल 92.34, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 , डीजल 90.76रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
अन्तिम बार मार्च 2024 में बदली थी कीमतें
देश के कई राज्यों में लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। देश में अन्तिम बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की ईंधनों की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। इसके बार से उपभोक्ताओं को कई बड़ी राहत नहीं मिली है। रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को सरकारी तेल कंपनियों की ओर से अपडेट किया जाता है।
PC: zeebiz.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें