Petrol-Diesel Price: जयपुर से मुंबई तक आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Wednesday, 15 Oct 2025 09:20:22 AM
Petrol-Diesel Price: From Jaipur to Mumbai, here are the prices of both fuels today

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल कीमतों को अपडेट कर दिया है। कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। लोगों को अभी भी पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने पड़ेंगे। जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 और डीजल की कीमत 90.21 रुपए प्रति लीटर है। वहीं देश के बड़े शहरों में भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

देश के अन्य बड़े शहरों में ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बैंगलोर: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80

रोजाना सुबह 6 बजे किया जाता है कीमतों को अपडेट
आपको बात दें कि रोजाना सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियों की ओर से कीमतों को अपडेट किया जाता है। कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों पर तय होती है। कीमतों में लम्बे समय से बदलाव नहीं हुआ है। इससे लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC: upstox
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.