Aadhaar Card: इन जानकारियों को केवल एक बार ही करवाया जा सकता है अपडेट, जान लें आप

Hanuman | Saturday, 18 Oct 2025 02:48:03 PM
Aadhaar Card: This information can be updated only once, you should know

इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। लोगों द्वारा समय-समय पर इसमें अपडेट करवाया जाता है। क्या आपको पता है कि आधार कार्ड में कुछ जानकारियों को एक बार ही अपडेट करवाया जा सकता है।

आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर इसमें गलती हो जाए, तो आपको आगे कई दिक्कतें आ सकती हैं। यूआईडीएआई की ओर से हाल ही में साफ किया जा चुका है कि आधार कार्ड में कुछ जानकारियां केवल एक बार ही सुधारी जा सकती हैं। इनमें नाम, जन्म दिनांक और जेंडर जैसी जानकारियां शामिल हैं।

इसी कारण आप आधार कार्ड बनवाते समय इन जानकारियों को ध्यान से भरना जरूरी है। आपको बता दें कि आधार कार्ड का सभी सरकारी और कई गैर सरकारी कामों में उपयोग किया जाता है। इसके अभाव में लोगों के कई जरूरी काम अटक सकते हैं। लगभग सभी सरकारी योजनाओं में इसका उपयोग किया जाता है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.