Petrol-Diesel Price: जीएसटी सुधार लागू होने के बाद आज जयपुर में ये है दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Tuesday, 23 Sep 2025 09:12:54 AM
Petrol-Diesel Price: Here are the prices of both fuels in Jaipur today after the implementation of GST reforms

इंटरनेट डेस्क। जीएसटी सुधार लागू होने के बाद से देश में बहुत सी चीजों के दामों में कमी आई है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। कंपनियों ने आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं की है।

जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिलेगा। देश के चार महानगरों में भी ईंधनों कीमतों में ज्यादा बड़ा बदलाव मंगलवार को नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95, डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.76 तथा डीजल 92.35 प्रतिलीटर है।

आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि मई 2022 के बाद से देश में कीमतें नहीं बदली हैं।

PC: auto.hindustantimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.