Petrol-Diesel Price: देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, देख लें ये लिस्ट

Hanuman | Wednesday, 17 Sep 2025 09:18:36 AM
Petrol-Diesel Price: These are the prices of both fuels in major cities of the country today, check this list

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आमजन को नहीं दी है। कंपनियों ने बुधवार को भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं किया है। जयपुर में आज लोगों को पुरानी कीमतों पर ही दोनों ईंधन खरीदने पड़ेंगे।

बुधवार को भी यहां पर पेट्रोल 104.72 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही बिक रहा है। वहीं डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिलेगा। कल भी जयपुर में पेट्रोल-डीजल की औसत कीमतें इतनी ही थी। देश के बड़े शहरों में भी आज दोनों ही ईंधनों कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। लोगों को लम्बे समय से कीमतों में कमी होने का इंतजार है, लेकिन उनका ये इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं रुपए में कीमतें

नई दिल्ली: पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62 

मुंबई: पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15

कोलकाता: पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76

चेन्नई: पेट्रोल 100.75, डीजल 92.34

हैदराबाद: पेट्रोल 107.46, डीजल 95.70

लखनऊ: पेट्रोल 94.69, डीजल 87.80

अहमदाबाद: पेट्रोल 94.49, डीजल 90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92, डीजल 89.02

 

मई 2022 के बाद से नहीं हुआ है बड़ा बदलाव
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपिनयों की ओर से प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि, मई 2022 के बाद से देश में दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। कच्चे तेल कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव आने के बावजूद लम्बे से लोगों को राहत नहीं मिली है। लोगों को इसी कारण महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

PC:  newsnationtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.