Petrol-Diesel Price: राजस्थान में आज इतनी है पेट्रोल-डीजल की औसत कीमत

Hanuman | Monday, 13 Oct 2025 09:40:50 AM
Petrol-Diesel Price: This is the average price of petrol and diesel in Rajasthan today

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। आज भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की औसत कीमत 91.15 रुपए प्रति लीटर है।

कल से लेकर अब तक प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। लम्बे समय से दोनों ही ईंधनों की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। देश में बढ़ी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है।

इनके कारण लोगों का बजट ही बिगड़ गया है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कई बाद कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं हुआ है।

PC:  news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.