- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आप गाड़ी की टंकी फुल करवाने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले आज की पेट्रोल-डीजल की कीमतों की लिस्ट देख लें। सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 23 जुलाई 2025 के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। कीमतों में आज भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.65 रुपए प्रति लीटर ही बनी हुई है।
वहीं यहां पर डीजल की औसत कीमत 91.05 रुपए प्रति लीटर है। कल से लेकर अब तक राजस्थान में दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान में लोगों को लम्बे समय से एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं। देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों मेें आज भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है।
देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 डीजल ₹87.62
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 डीजल ₹92.15
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 डीजल ₹90.76
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 डीजल ₹92.34
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72 डीजल ₹90.21
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 डीजल ₹95.70
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 डीजल ₹87.80
अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49 डीजल ₹90.17
कीमतें कम होने का लोगों को लम्बे समय से है इंतजार
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का लोगों को लम्बे समय से इंतजार है। अन्तिम बार मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC: hindi.moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें