Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें

Hanuman | Saturday, 30 May 2026 09:49:56 AM
Petrol-Diesel Prices: From Jaipur to Chennai here are the rates for both fuels today

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत दी है। कंपिनयों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा नहीं किया है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने की आशंका बना हुई है।

सरकारी तेल कंपनियों ने आज जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर तय की है। देश के चार महानगरों में भी  कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत 95.20 रुपए बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपए और डीजल 97.83 रुपए प्रति लीटर है।

कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 और डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। इस महीने में चार बार दोनों ईंधनों की कीमतें बढ़ चु़की हैं।

PC:  tv9hindi

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.