- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज तड़के एक बड़ा हादसा टल गया है। बिंदायका थाना क्षेत्र के सिरसी रोड स्थित निमेड़ा गांव में आज तड़के सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रेलर पलट गया। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में उस समय दहशत फैल गई जब ट्रेलर में लदे दस से अधिक सिलेंडरों से गैस का रिसाव शुरू हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग तथा टोरेंट गैस कंपनी की टीमों ने मौके पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खबरों के अनुसार, ये ट्रेलर बिंदायका पंप से भाकरोटा की ओर जा रहा था। सुबह करीब 5 बजे चालक को झपकी आने की वजह से ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराकर पलट गया। इससे ट्रेलर घायल हो गया।
इसके बाद सिलेंडरों से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इसके बाद रिसाव रोकने का अभियान चलाया। वहीं गैस सिलेंडरों को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाकर सुरक्षित किया गया। वहीं एहतियात के तौर पर यहां स्थानीय लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। इस प्रकार ये हादसा टल गया।
PC: patrika