Petrol-diesel prices: अपडेट हो चुकी है दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा लिस्ट

Hanuman | Wednesday, 07 Jan 2026 09:25:43 AM
Petrol-diesel prices: The prices of both fuels have been updated, here is the latest list

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें आमजम को कई प्रकार से प्रभावित करती है।

लोगों को महंगाई का भी सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए और डीजल की कीमत 90.21 रुपए प्रति लीटर ही है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21, डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर पर मिलेगा।

आज ये हैं रुपए में दोनों ईंधनों की कीमतें

लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80

पुणे: पेट्रोल ₹104.04, डीजल ₹90.57

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45

अहमदाबाद: पेट्रोल ₹94.49, डीजल ₹90.17

बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹89.02

हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70

इंदौर: पेट्रोल ₹106.48, डीजल ₹91.88

नासिक: पेट्रोल ₹95.50, डीजल ₹89.50
पटना: पेट्रोल ₹105.58,डीजल ₹93.80

सूरत: पेट्रोल ₹95.00, डीजल ₹89.00

रोजाना अपडेट होती है कीमतें
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है, लेकिन लम्बे समय से दोनों ईंधनों की कीमतों में परिवर्तन नहीं होने से आमजन को राहत नहीं मिली है। कीमतों में कब कमी की जाएगी, ये आने वाला समय ही बताएगा।

PC:  kalingatv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.