PM Kisan Scheme: योजना का ये लोग नहीं ले सकते हैं लाभ, जान लें आप

Hanuman | Monday, 27 Apr 2026 01:29:51 PM
PM Kisan Scheme: These Individuals Cannot Avail the Benefits of the Scheme—Find Out Who They Are

इंटरनेट डेस्क। किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का इंतजार है। देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए शुरू की गई इस योजना का अभी तक देश में बड़ी संख्या में लोग लाभ उठा रहे हैं।

हालांकि बहुत से अपात्र लोगों द्वारा योजना का लाभ लिया जा रहा है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर परिवार का कोई भी सदस्य पिछले वित्तीय वर्ष में इनकम टैक्स भर चुका है, तो  उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वर्तमान या पूर्व सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति भी योजना के लिए अपात्र हैं।

मासिक पेंशन ₹10,000 से अधिक प्राप्त करने वाले किसान भी योजना के लिए पात्र  नहीं हे। वहीं डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर भी इस योजना का लाभ लेने के हकदार नहीं है।

PC: zeebiz



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.