- SHARE
-
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज राजस्थान के दौरे पर आने वाले हैं। उनके इस दौरे के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को प्रदेश में आगामी पंचायत, निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए संगठन की 'नब्ज' टटोलने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने का एक बड़ा रणनीतिक कदम मना जा रहा है। नितिन नबीन का जयपुर एरपोर्ट से लेकर भाजपा मुख्यालय तक पार्टी के कार्यकताओं द्वारा राजस्थानी रीति-रिवाजों के साथ स्वागत किए जाने का कार्यक्रम है। भाजपा मुख्यालय से पहले महिला मोर्चा की ओर से राजमहल पैलेस पर पारंपरिक कलश के साथ नितिन नबीन की अगुवाई की जाएगी।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सबसे पहले टोंक पहुंचेंगे
खबरों के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सबसे पहले टोंक पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:45 बजे वह भाजपा के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद इसी मंच से डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर के जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। वहीं उनके द्वारा जालौर जिला कार्यालय का वर्चुअल शिलान्यास भी किया जाएगा।
इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। नितिन नबीन टोंक में आयोजित बूथ सम्मेलन में जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद वह दोपहर 2:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट के बाहर बगरू, सांगानेर और चाकसू विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य अभिनंदन किए जाने का कार्यक्रम है।
PC: jammukashmirnow