होर्मुज को फिर से खोलने के लिए Iran ने अमेरिका को दे दिया है ये प्रस्ताव 

Hanuman | Monday, 27 Apr 2026 09:23:51 AM
Iran has presented this proposal to the US to reopen the Strait of Hormuz

इंटरनेट डेस्क।  अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव खत्म होने का समाधान अभी तक नहीं निकला है। ये तनाव कब समाप्त होगा, ये तो आने वाला समय ही बनाएगा। इसी बीच ईरान की ओर से अमेरिका के सामने एक अहम प्रस्ताव रखा गया है।

इस प्रस्ताव में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने और जारी तनाव को खत्म करने की पेशकश शामिल है। हालांकि, इस प्रस्ताव में  ईरान की आरे से  अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत को फिलहाल टालने की बात कही है। खबरों के अनुसार, ईरान की ओर से ये  प्रस्ताव पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचाया गया है।

ये बात भी सामने आ रही है कि मौजूदा तनाव के बीच ईरान का मौजूदा नेतृत्व भी इस बात पर एकमत नहीं है कि वह परमाणु मुद्दे पर कितनी रियायत देने को तैयार है। सूत्रों ने बताया कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने और युद्धविराम पर सहमति बनती है, तो इससे  डोनाल्ड ट्रंप के पास ईरान से परमाणु समझौते को लेकर दबाव बनाने के विकल्प सीमित हो सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की  सिचुएशन रूम में अहम बैठक आज
खबरों के अनुसार, इस पूरे मामले पर अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से आज सिचुएशन रूम में अहम बैठक की जाएगी।  हालांकि अभी देशों के बीच तनाव बरकरार है, लेकिन इस प्रस्ताव को कूटनीतिक हल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। व्हाइट हाउस की ओर से अभी तक प्रपोजल पर किसी भी प्रकार की प्रक्रिया सामने नहीं आई है। आगामी समय ही बताएगा कि प्रपोजल पर अमेरिका क्या निर्णय लेता है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.