PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी ही नहीं, ये काम भी करवा लें आप, नहीं तो अटक जाएगी 22वीं किस्त

Hanuman | Wednesday, 24 Dec 2025 09:56:40 AM
PM Kisan Yojana: Besides e-KYC, you should also get these things done, otherwise the 22nd installment will be withheld

इंटरनेट डेस्क। किसानों को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है। इस किस्त का लाभ लेने लिए आपको ई-केवाईसी सहित कई काम पूरे करवाने होंगे। अगर आपने ये काम नहीं करवाए तो किस्त अटक सकती है। इनमें से एक काम डीबीटी का।  

सरकार किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है। अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आपको पहले ये काम करवा लेना चाहिए। इसके लिए आपको बैंक की ब्रांच में जाना होगा। यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलकर डीबीटी ऑन करवाना होगा।

इसके लिए  आधार कार्ड की कॉपी और अपनी पासबुक की कॉपी आदि जमा करवानी होगी। इसके बाद आपके खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन कर दिया जाएगा। केन्द्र सरकार की इस योजना में सरकार की ओर से हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.