- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाती है। ये राशि किसानों को हर साल दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में दी जाती है।
अब सरकार की ओर से योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। बिना रुकावट इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को कई जरूरी काम करने होते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी, आधार लिंकिंग और बैंक खाते की जानकारी सही होना बेहद जरूरी है। अगर इनमें कोई दिक्कत आती है तो किस्त अटक सकती है।
इसी कारण तो केन्द्र सरकार की ओर से समय-समय पर किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेज अपडेट रखें। 22वीं किस्त कब जारी होगी इस संबंध में अभी तक केन्द्र सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसका जल्द ही ऐलान हो सकता है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें