PM Kisan Yojana: अगर पूरा नहीं हुआ ये काम तो अटक जाएगी 23वीं किस्त, जान लें

Hanuman | Wednesday, 17 Jun 2026 09:39:57 AM
PM Kisan Yojana: If this task is not completed, the 23rd installment will get stuck

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऐलान कर दिया गया है कि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी।

योजना के तहत पात्र किसानों के खातों में 2000 रुपए सरकार की ओर से सीधे भेजे जाएंगे।  इस किस्त के जारी होने से पहले किसानों को एक काम जरूर ही पूरा करना होगा। अगर उनका ये काम पूरा नहीं हुआ तो 23वीं किस्त अटक जाएगी। ये काम ई-केवाईसी का है।

अगर अभी तक किसानों ने अपनी ई-केवाईसी प्रोसेस को पूरी नहीं किया है, तो अगली किस्त के 2,000 रुपए अकाउंट में आने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में इस योजना का लाभ ले रहे किसानों को जल्द से जल्द ये काम करवा लेना चाहिए। वहीं किसानों की फॉर्मर आईडी भी बनी होनी चाहिए।

PC:  punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.