- SHARE
-
खेल डेस्क। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सातवें मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया है। साउथ हैंपटन में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन का स्कोर ही खड़ा कर सकी।
जवाब में श्रीलंका ने लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में न्यूजीलैंड की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही और चार रनों पर ही पहला विकेट गंवा दिया। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी अमेलिया केर और जार्जिया पिलिमर के बीच देखने को मिली।
अमेलिया केर और सोफी डिवाइन कीवी टीम की ओर से सबसे ज्यादा 45-45 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी ने 2 विकेट लिए। जवाब श्रीलंका की ओर से नीलाक्षिका सिल्वा ने मैच विजयी पारी खेली। उन्होंने 37 गेंदों में 54 रन बनाए। इस पारी क लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें