Balotra में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 सगे भाइयों की मौत

Hanuman | Tuesday, 16 Jun 2026 12:33:00 PM
Tragic road accident in Balotra, four real brothers killed

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बालोतरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर आज  रोडवेज बस और कार की भिड़ंत में हुई। इस सड़क हादसे में 4 सगे भाइयों की मौत हुई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार के परखच्चे उड़ गए। 

खबरों के अनुसार,  चारों भाई गांव से 22 किमी दूर कालेवा गांव में काम पर जा रहे थे। पाटौदी गांव के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से कार की जोरदार टक्कर हो गई। इसके बाद  मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से  कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। चारों शवों को नजदीकी अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। 

खबरों के अनुसार, मृतकों के चचेरे भाई गोपाल निवासी कोड़ूका ने जानकारी दी कि उदाराम (39), रेखाराम (35), जोगाराम (31) और विशनाराम (29) मकान बनाने का काम करते हैं। चारों भाई सुबह 9 बजे कार लेकर कालेवा गांव जा रहे थे। पाटौदी गांव के पास उनकी कार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।

PC: etvbharat

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.