Rajasthan Weather Update: अगले एक सप्ताह तक ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम, जारी हो चुका है अलर्ट

Hanuman | Tuesday, 16 Jun 2026 08:05:49 AM
Rajasthan Weather Update: Here is what the weather will be like in the state over the coming week

इंटरनेट डेस्क। प्री-मानसून की बारिश के कारण इन दिनों राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की है। प्रदेश के लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। इस प्रकार के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। मौसम विभाग की ओर से राजधानी जयपुर के साथ ही चूरू, डीडवाना-कुचामन, सीकर, झुंझुनूं और कोटपूतली बहरोड़ जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन  बारिश का अलर्ट जारी क‍िया गया है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और शेखावटी क्षेत्रों में 70 किमी  प्रत‍ि घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है।

गत दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश में देखने को मिला है। इसके कारण प्री-मानसून की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन, आंधी और मध्यम से तेज बारिश का दीदार लोगों को हुआ है। विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश के जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग में भी मध्यम से तेज बारिश और आंधी का दौर बना रहेगा।

आंधी-बारिश की वजह से हीटवेव से कुछ राहत मिलेगी
प्रदेश में अभी तापमान सामान्यतः 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहने की संभावना है। आंधी-बारिश की वजह से हीटवेव से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि लोगों को इस दौरान उमस भरी गर्मी का एहसास भी हो सकता है। मानसून के अगले महीने राजस्थान में प्रवेश करने की पूरी संभावना है। यह अभी पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में सक्रिय है। राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है।  

PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.