Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बीच अपडेट हुई दोनों ईंधनों की कीमतें, आज ये है ताजा भाव

Hanuman | Tuesday, 16 Jun 2026 09:22:45 AM
Petrol-Diesel Prices: Petrol and diesel prices updated amidst a significant drop in crude oil rates

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की खबर से सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में काफी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि मंगलवार को इसका पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर प्रभाव नहीं पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।

लोगों को पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। नई दिल्ली पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 प्रति लीटर मिलेगा।

ये हैं देश के प्रमुख शहरों में कीमतें
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹102.77, डीजल ₹95.44
नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 , डीजल ₹95.56
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93 ,डीजल ₹98.80
लखनऊ: पेट्रोल ₹102.05, डीजल ₹95.55
पटना: पेट्रोल ₹113.35, डीजल ₹99.36
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल ₹115.49, डीजल ₹104
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹109.92, डीजल ₹100.92
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹98.10, डीजल ₹86.09
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69, डीजल ₹103.82

अब लोगों को है इस बात की उम्मीद
आपको बात दें कि अमेरिका-ईरान विवाद के जल्द ही समाप्त होने की संभावना बन गई है। इस विवाद के समाप्त होने के बाद लोगों द्वारा फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने की उम्मीद की जा रही है। गत माह चार बार ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया गया था। इससे आमजन को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है।

PC:  thehansindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.