Gold and Silver Prices: यूएस-ईरान युद्ध विराम समझौते के बाद चांदी के 9,209 रुपए गिरे दाम, सोना भी हो गया है सस्ता

Hanuman | Friday, 19 Jun 2026 01:32:47 PM
Gold and Silver Prices: Silver prices dropped by ₹9,209 following the US-Iran ceasefire agreement; gold has also become cheaper.

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच एक अंतरिम युद्धविराम समझौता साइन होने के बाद आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, चांदी 9,209 रुपए और सोना 3,152 रुपए सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार को एक किलो चांदी की कीमत में 9,209 रुपए की गिरावट आई है।

इससे चांदी की कीमत घटकर अब 2.31 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2.40 रुपए प्रति किलो थी। वहीं आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,152 रुपए की गिरावट आई है। इससे सोने की कीमत घटकर आज 1.45 लाख रुपए प्रति दस ग्राम रह गई है।

एक दिन पहले इसकी कीमत 1.48 रुपए थी। दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का प्रमुख कारण यूएस-ईरान युद्ध विराम समझौते को माना जा रहा है। इसके कारण निवेशकों ने सोने-चांदी जैसे 'सुरक्षित निवेश' से अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.