US-Iran समझौते पर हो चुके हैं डिजिटल रूप से हस्ताक्षर, डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया है ये दावा

Hanuman | Tuesday, 16 Jun 2026 09:11:05 AM
The US-Iran agreement has been signed digitally, Donald Trump has made this claim

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ईरान के साथ समझौते को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने दावा कि अमेरिका-ईरान समझौता पूरा हो चुका है और इस पर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में औपचारिक हस्ताक्षर होंगे। इसमें अमेरिकी डेलिगेशन की अगुआई उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा किया जाएगी।

खबरों के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ डिजिटल रूप से समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। हालांकि, समझौते का पूरा मसौदा अभी सार्वजनिक हुआ है। इसे शुक्रवार के बाद जारी किया जाएगा। समझौते की घोषणा के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही अभी सामान्य नहीं हो सकी है।

अमेरिका और ईरान के बीच बीच 14 पॉइंट वाला एक शुरुआती मसौदा बनाया गया है। इस पर तकनीकी स्तर की बातचीत होगी। इस समझौते के तहत ईरान को आर्थिक सहायता के लिए करीब 28 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया जा सकता है। समझौते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया कि ईरान को प्रतिबंधों से राहत तभी मिलेगी, जब वह समझौते की सभी शर्तों का पालन किया जाएगा। अमेरिका की ओर से फिलहाल किसी भी तत्काल आर्थिक राहत से इनकार किया गया है।

इजराइल ने अमेरिका-ईरान समझौते से दूरी बनाई
दूसरी और इजराइल ने अमेरिका-ईरान समझौते से दूरी बना ली है। इजराइल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतमार बेन ग्वीर ने इस संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बोल दिया कि ये डोनाल्ड ट्रंप की डील है और इजराइल इससे बंधा नहीं है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने भी बोल दिया कि दक्षिणी लेबनान से सेना नहीं हटेगी।  

PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.