National Weather Forecast: बुधवार को इस राज्य में आसमान से बरसेगी आग, राजस्थान में बारिश का अलर्ट

Hanuman | Tuesday, 16 Jun 2026 04:10:35 PM
National Weather Forecast: Scorching heat expected in this state on Wednesday, rain alert for Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून का प्रवेश हो चुका है। इसके कारण इन राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में मानसून का प्रवेश होना बाकी है। प्री-मानसून के कारण राजस्थान में अभी बारिश का दौर बना हुआ है। बुधवार को भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।

दूसरी और उत्तरप्रदेश में लोगों को बुधवार को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी यूपी के हर जिले में भीषण आग बरसने का अलर्ट जारी किया है। यहां पर लू चलेगी और सूर्य देवता का कहर देखने को मिलेगा। हालांकि, यूपी बॉर्डर पर मानसून पहुंचने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद है।

दो-तीन दिन गर्मी का प्रकोप झेलने के बाद लोगों को गमी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्री-मानसून बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट आई है।

PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.